झारखंड

पूर्व विधायक ‘अमित महतो’ की जमानत अर्जी मंजूर, मिली जमानत

राॅंची: जेल में बंद पूर्व विधायक और खातियानी पार्टी के नेता अमित महतो को राॅंची सिविल कोर्ट से जमानत मिल गई है। शुक्रवार को दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। शनिवार को अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए अमित महतो की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। राॅंची सिविल कोर्ट के अपर न्यायुक्त मो. शहजाद की अदालत में अमित महतो की जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई। उनकी ओर से अधिवक्ता सुनील महतो ने बहस की। अदालत ने उन्हें निजी मुचलके की शर्त पर बेल दी है।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।