July 26, 2026

जमशेदपुर: पति-पत्नी पर जानलेवा हमले करने के आरोपी की जमानत याचिका खारिज

image_editor_output_image-269828335-1740286905461.jpg

जमशेदपुर: माननीय न्यायालय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पांच के न्यायालय से अभियुक्त जुगेश निषाद खूंटाड़ी कलिंगा दुर्गा पूजा मैदान सोनारी निवासी का नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी गई। इनके विरुद्ध जगदीश निषाद के द्वारा 26 जनवरी 2025 को सोनारी थाना में लोहे के राॅड से सिर पर मारकर जख्मी करने को एवं पत्नी निशा निषाद पर भी जानलेवा हमला करने को लेकर मामला दर्ज कराया था। सूचक की तरफ से लोक अभियोजक राजीव कुमार अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू सुशील जायसवाल एवं बबिता जैन न्यायालय के समक्ष अपना पक्ष रखा।

ख़बर को शेयर करें।