---Advertisement---

सिंधु जल समझौते पर रोक, अटारी बार्डर बंद; CCS बैठक में लिए गए बड़े फैसले

On: April 23, 2025 4:50 PM
---Advertisement---

Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार एक्शन में आ गई है। बुधवार (23 अप्रैल, 2025) को प्रधानमंत्री आवास पर हुई सीसीएस बैठक में कई निर्णय लिए गए, विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि भारत में पाकिस्तानी उच्चायुक्त को बंद करने का निर्णय लिया गया है, पाकिस्तानी उच्चायोग में तैनात रक्षा और सैन्य सलाहकारों को ‘पर्सोना नॉन ग्राटा’ घोषित किया गया है और उन्हें एक सप्ताह के भीतर भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है। इसी तरह, भारत अपने रक्षा सलाहकारों को इस्लामाबाद से वापस बुलाएगा। ऐसे पांच सहयोगी स्टाफ भी वापस बुलाए जाएंगे। दोनों उच्चायोगों में कर्मचारियों की संख्या 55 से घटाकर 30 करने का फैसला लिया गया है, और ये फैसला 1 मई तक लागू किया जाएगा।

इसके अलावा सिंधु जल समझौते पर रोक और पाकिस्तानियों को वीजा देना बंद करने जैसे निर्णय भी शामिल हैं। साथ ही पाकिस्तान द्वारा सीमा पार आतंकवाद का समर्थन रोकने तक 1960 की सिंधु जल संधि को स्थगित किया गया है और अटारी चेक पोस्ट को तुरंत प्रभाव से बंद कर दिया गया है। साथ ही इस हमले को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक बुलाई है‌।

बता दें कि अनंतनाग जिले के पहलगाम में मंगलवार (22 मई) को आतंकवादियों ने कम से कम 26 नागरिकों, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे, की गोली मारकर हत्या कर दी

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई: सेवा ही लक्ष्य संस्था ने हिन्दू नव वर्ष पर सेवा शिविर लगाया, समाजसेवा का दिया संदेश

झारखंड प्रदेश भामस के संगठन मंत्री ब्रजेश कुमार को असम प्रदेश का संगठन मंत्री का दायित्व मिलने पर रांची में सम्मान समारोह

ईरान को एक और बड़ा झटका: लारीजानी के बाद अब खुफिया मंत्री का खात्मा; IDF के हमले में इस्माइल खतीब की मौत

टिनप्लेट गुरुद्वारा समिति के चुनाव प्रक्रिया में देर होने से भड़का विपक्षी खेमा

विवादित गाने ‘सरके चुनर’ पर सरकार ने लगाया बैन, अश्विनी वैष्णव बोले- अभिव्यक्ति की आजादी की भी सीमा

परसुडीह:बकरी चोर गिरोह के एक सदस्य को लोगों ने पकड़ा,कार में एक दर्जन बकरियां बरामद, जमकर धुनाई, पुलिस के हवाले