---Advertisement---

बांग्लादेश: हिंदुओं के बाद टारगेट पर इसाई, क्रिसमस पर 17 घरों को लगाया आग

On: December 26, 2024 3:20 AM
---Advertisement---

एजेंसी: बांग्लादेश में दूसरे समुदायों के प्रति हिंसा रोकने का नाम नहीं ले रही है पहले तो हिंदू टारगेट पर थे अब कट्टरपंथियों के टारगेट पर इसाई भी आ गए हैं। क्रिसमस के मौके पर ही इस्लामिक कट्टरपंथियों ने ईसाइयों के लगभग 17 घरों को फूंक दिया।

यह हमला 25 दिसंबर की सुबह बंदरबान गांव में हुआ, जब गांव के लोग क्रिसमस मनाने के लिए पड़ोसी गांव में प्रार्थना के लिए गए थे. यह हमला ईसाई समुदाय पर अब तक का सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है.

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक टोंगजिरी क्षेत्र के न्यू बेटाचरा पारा गांव के लोग चर्च न होने के कारण दूसरी जगह फेस्टिवल को सेलिब्रेट करने के लिए गए हुए थे. तभी उनके पीठ पीछे उपद्रवियों ने गांव में पर हमला कर दिया और 17 घरों को पूरी तरह जला दिया. इस हमले में 15 लाख टका से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है.

पहले से दी जा रही थीं धमकियां

न्यू बेटाचरा पारा गांव के लोगों ने ढाका ट्रिब्यून को बताया कि बीते महीने 17 नवंबर को उपद्रवियों ने उन्हें गांव खाली करने की धमकी दी गई थी. इस पर गंगा मणि त्रिपुरा नामक व्यक्ति ने 15 आरोपियों के खिलाफ लामा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी. हालांकि, पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई. अब घर जलने के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं. गंगा मणि त्रिपुरा ने कहा, “हमारे घर पूरी तरह जल चुके हैं. हमारे पास अब कुछ भी नहीं बचा है.”

पीढ़ियों से गांव में रह रहे हैं पीड़ित

त्रिपुरा समुदाय के लोग दावा करते हैं कि वे इस जगह पर कई पीढ़ियों से रह रहे हैं. लेकिन हाल के कुछ सालों में उन्हें वहां से हटाने की कोशिशें तेज हो गई हैं. कुछ स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सरकार ने यह जमीन एक पुलिस अधिकारी और पूर्व आईजीपी बेनजीर अहमद को पट्टे पर दे दी है. पहले यहां एसपी गार्डन हुआ करता था.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

प०बंगाल:चुनावी माहौल के बीच बीरभूम में नाबालिग से सामूहिक दरिंदगी,चिल्लाती रही काकू आपकी बेटी की तरह!,फांसी की मांग

नालंदा शर्मसार: महिला से सरेआम बर्बरता, कपड़े फाड़कर वीडियो किया वायरल; दो गिरफ्तार

दरवाजा खोलने में देरी हुई तो कसाई बना चाचा, फुल साउंड में गाना बजाया और 3 भतीजे-भतीजी को कटर से काट डाला‌

देह व्यापार के लिए बंगाल से बिहार बुलाई गई महिला से गैंगरेप, 2 गिरफ्तार; 6 नामजद

मोकामा विधायक अनंत सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में मिली जमानत

मुजफ्फरपुर: पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प, फायरिंग में बुजुर्ग की मौत; थानेदार समेत 3 पुलिसकर्मी घायल