---Advertisement---

बरडीहा: हाजिरी लगाकर गायब हो जाते हैं मुखिया पति सह सहायक शिक्षक, स्थानांतरण की मांग

On: October 25, 2025 9:52 AM
---Advertisement---

बरडीहा (गढ़वा): बरडीहा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जीका में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष अरुण कुमार पाल ने प्रधानाध्यापक राजू सिंह को एक शिकायत पत्र सौंपा है, जिसमें सहायक शिक्षक वशिष्ठ पासवान के स्थानांतरण की मांग की गई है।

शिकायत में कहा गया है कि 24 अक्टूबर 2025 को वशिष्ठ पासवान विद्यालय नहीं पहुंचे, जिससे विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हुई। अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि वशिष्ठ पासवान बरडीहा पंचायत की मुखिया सरोज कुमारी के पति हैं और इसी का फायदा उठाकर विद्यालय में केवल हाजिरी लगाते हैं तथा उसके बाद प्रखंड और अंचल कार्यालय में राजनीतिक गतिविधियों में जुट जाते हैं। इस कारण विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है।

विद्यालय अध्यक्ष ने कहा कि वशिष्ठ पासवान के स्थानांतरण के बाद विद्यालय में आने वाला नया सहायक शिक्षक बच्चों की पढ़ाई नियमित रूप से करवा सकेगा। शिकायत पत्र पर अध्यक्ष अरुण कुमार पाल के साथ वार्ड सदस्य मनीता कुमारी और किरण पाल के हस्ताक्षर भी हैं।

इस संबंध में सहायक शिक्षक वशिष्ठ पासवान ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्होंने 24 अक्टूबर को विद्यालय में अध्यापन कार्य किया था। उन्होंने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि गांव में चल रहे पुराने भूमि विवाद के कारण उन्हें साजिश के तहत फंसाने की कोशिश की जा रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा एसडीएम का होटल-रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण, घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई

देशव्यापी बंदी का असर: मझिआंव सहित गढ़वा जिले में दवा दुकानें रहीं पूरी तरह बंद, मरीज रहे परेशान

गढ़वा:अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसो० का ऐलान,मेडिकल सेवाएं नियमित रहेगी जारी

रमना-डंडई मुख्य सड़क के दिन बहुरेंगे, विधायक अनंत प्रताप देव ने किया 13.462 किमी सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास

एसडीएम की सख्ती:मझिआंव मोड़ पर खुले में मुर्गा काटने वालों के खिलाफ पब्लिक न्यूसेंस के तहत एक्शन शुरू

रंका CHC में ऐतिहासिक शुरुआत: गढ़वा जिले की पहली समर्पित ‘महिला OPD’ और आधुनिक प्रसव कक्ष शुरू