---Advertisement---

बंगाल की खाड़ी का बदला मिजाज, झारखंड में 28-30 मई को भारी बारिश; येलो अलर्ट जारी

On: May 28, 2025 1:49 AM
---Advertisement---

Jharkhand Weather: उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र डेवलप हुआ है। इसकी वजह से 28 मई को राज्य के दक्षिणी (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, खूंटी और सिमडेगा) क्षेत्र के अलावा निकटवर्ती भागों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

इसी तरह 29 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी (देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ एवं साहिबगंज) क्षेत्र एवं दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। 

30 मई को राज्य में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। इस दिन राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्सों देवघर, दुमका, धनबाद, गोड्डा, गिरिडीह, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

इस माह के अंतिम दिन यानी 31 मई को भी राज्य में कहीं-कहीं मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

28 मई से 30 मई तक मौसम केंद्र रांची ने झारखंड के ज्यादातर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गिरिडीह: अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को ठोका,पांच की मौत, 20 घायल, कई की हालत नाजुक

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित

जमशेदपुर:रेडक्रॉस डे पर मजदूर नेता आरके सिंह व शशि भूषण प्रसाद हुए सम्मानित

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रधान चुनाव प्रक्रिया सीजीपीसी के हवाले,निष्पक्ष कराने के लिए सीसीटीवी कैमरे व प्रशासन की मदद

विकलांग टुनटुन पात्रों को ट्राईसाईकिल,सेवा ही लक्ष्य संस्था अध्यक्ष मानिक मल्लिक बोले किसी के चेहरे पर मुस्कान लौटाना सबसे बड़ी सेवा

बंगाल में भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए शुभेंदु अधिकारी, 9 मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ