झारखंड

लाभुकों के साथ समन्वय बनाकर करें राशन का वितरण : बीडीओ

रोहित रंजन

रमना (गढ़वा): बीडीओ विकास पांडेय ने 10 अप्रैल तक सभी लाभुकों को राशन उठाव करने की अपील की है. शनिवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीडीओ विकास पाण्डेय ने कहा कि बग़ौंधा व मूर्ति टोला के लाभुकों के आवेदन के आलोक में प्रमुख करुणा सोनी के साथ डीलर रामस्वरूप राम की दुकान का जांच किया गया.जिसमें 32 बोरी गेहूं व 47 बोरी चावल दुकान में पाया गया.जिसे अविलंब 10 अप्रैल तक सभी लाभुकों को राशन वितरण करने का निर्देश दिया गया है.

प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देते हुए कहा कि दुकानदार द्वारा लाभुकों को अशब्द भाषा का प्रयोग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगी.कहा की डीलर दुकानदार को अपने ग्राहकों से समन्वय बनाकर समय से राशन वितरण करने की जरूरत है.फिर भी अगर कोई लाभुक संबंधित दुकान से राशन नहीं लेना पसंद करते है तो वो अपना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कर सकते है.बीडीओ ने बताया कि ग्रामीणों के आरोपों के आलोक में 24 घंटे में डीलर रामस्वरूप राम से स्पष्टीकरण की मांग की गई है.अगर संतोषजनक जवाब नहीं पाया गया तो डीलर के विरुद्ध विभागीय करवाई की जाएगी.मालूम हो कि बग़ौंधा व मूर्ति टोला के सैकड़ों लाभुकों ने 29 मार्च को अंगूठा लगाकर राशन नहीं देने,डीलर दुकान बदलने का मांग करते हुए एक दिन पूर्व प्रखंड कार्यालय पहुंचकर आक्रोश जताया था.

30 अप्रैल तक होगा केवाईसी


बीडीओ विकास सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विकास पांडेय ने कहा कि प्रखंड में अभी तक मात्र 70 प्रतिशत लाभुकों का केवाईसी ऑनलाइन हुआ है.कहा कि विभाग ने समय बढ़ाते हुए 30 अप्रैल तक का समय रखा है।लाभुक 30 अप्रैल तक अपना केवाईसी करा सकते.उन्होंने कहा कि लाभुक अपना केवाईसी कही बाहर से करा सकते है.इसे नहीं कराने से राशन कार्ड से नाम कट सकता है.

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!