---Advertisement---

बीडीओ ने पीजी पोर्टल में गलत रिपोर्ट अपलोड की,आरटीआई एक्टिविस्ट ने नई दिल्ली पीजी पोर्टल के नोडल अफसर को लिखा पत्र

On: August 10, 2023 10:34 AM
---Advertisement---

विक्षिप्त नीलडूंगरी चौक पर ही, बीडीओ ने नहीं होने की गलत रिपोर्टिंग की: भाजपा नेता सिर्मा देवगम

जमशेदपुर:आरटीआई एक्टिविस्ट व भाजपा नेता सिर्मा देवगम ने पीएमओ (पीजी पोर्टल) नई दिल्ली के नोडल पदाधिकारी को पत्र भेजकर बीडीओ जमशेदपुर के खिलाफ शिकायत की है। नोडल पदाधिकारी को भेजे गये पत्र में श्री देवगम ने कहा है कि जमशेदपुर के बीडीओ प्रवीण कुमार द्रारा पीजी पोर्टल में गलत रिपोर्टें आपलोड की गई है। 2 माह बाद पीजी पोर्टल में आपलोड की गई रिपोर्ट में बीडीओ जमशेदपुर ने नीलडुंगरी चौक पर विक्षिप्त नहीं होने की रिपोर्ट अपलोड किया है।

जबकि विक्षिप्त नीलडुंगरी चौक पर गुमटी के सामने ही सोया हुआ है ।

बता दें कि आरटीआई एक्टीविस्ट व भाजपा नेता सिर्मा देवगम ने पीएमओ (पीजी पोर्टल)में दिनांक 3 /6/2023 को चौक पर बिना कुछ खायें पीये विक्षिप्त पड़े होने की शिकायत दर्ज करायी थी।शिकायत संख्या-जेएचजीओभी/ई//2023/0001809 है ।

विक्षिप्त को चैरिटेबल ट्रस्ट भेजने की मांग पीएमओ से की थी

पीएमओ् को लिखे गए पत्र में श्री देवगम ने विक्षिप्त को जमशेदपुर स्थित किसी वृद्धाश्रम या चैरिटेबल ट्रस्ट में पहुँचवा देने की मांग की थी।श्री देवगम के शिकायत के आलोक में पीएमओ नई दिल्ली ने बीडीओ जमशेदपुर से एक माह के भीतर रिपोर्ट की मांग की गई थी।

बीडीओ प्रवीण कुमार बोले

इस संदर्भ में जब दूरभाष पर बीडीओ प्रवीण कुमार से संपर्क किया गया तो उनका कहना था कि उनकी जानकारी में नहीं है फिर से देखवांएंगे। उसके बाद फिर से सूचित करेंगे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now