खासम ख़ासजमशेदपुरझारखंड

परसुडीह:शराब को लेकर लड़ाई,पति ने फांसी लगाई

ख़बर को शेयर करें

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के हलुदबनी में एक युवक का शव अपने ही कमरे में फंदे से झूलता हुआ मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम वीरेंद्र धाकर है। जो किराए के मकान में रह रहा था। पत्नी सुशीला पात्रो के मुताबिक पति के साथ उसका शराब पीने को लेकर झगड़ा हुआ था उसके बाद वह काम करने चली गई। वह शादी पार्टी के कार्यक्रम में हेल्पर का काम करती है देर से घर पहुंची। पति से झगड़ा होने के कारण वह अपनी मां के घर सोने चली गई।सुबह जब घर पहुंची तथा दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई सुगबुगाहट नहीं हुई. खिड़की से देखा तो वह फंदे से झूल रहा।तब उसने पड़ोसियों को बुलवाया। फिर पुलिस भी आ गई और गैस कटर से दरवाजा काटकर पुलिस अंदर घुसी तो देखा कि उसका पति फंदे से झूल रहा है. मृतक नशे का आदि था. वह ट्रैक्टर चालक था. नशे को लेकर ही उन दोनों के बीच झगड़ा हुआ और युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी.

घटना के बाद मृतक के शव को पड़ोसियों के सहयोग से उतारा गया और पुलिस को जानकारी दी गयी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर गुरुवार को परिजनों को सौंप दिया।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।