खासम ख़ासजमशेदपुरझारखंड

ऑनलाइन पेमेंट में सतर्क रहें, एनपीसीआई ने बताए सुरक्षा के 5 आसान तरीके

ख़बर को शेयर करें

जमशेदपुर:डिजिटल लेनदेन के बढ़ते चलन के बीच नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। एनपीसीआई ने सुरक्षित डिजिटल भुगतान के लिए पांच अहम सुझाव जारी किए हैं।
संस्था के अनुसार, भुगतान से पहले प्राप्तकर्ता का नाम अवश्य जांच लें। केवल विश्वसनीय ऐप और वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें और अनजान लिंक से दूरी बनाए रखें। साथ ही यूपीआई पिन, ओटीपी और बैंक संबंधी जानकारी किसी से साझा न करें।
एनपीसीआई ने कहा कि जल्दबाजी में कोई भी भुगतान न करें और हर लेनदेन के अलर्ट पर नजर रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत बैंक या संबंधित ऐप से संपर्क करें।
साइबर ठगी की स्थिति में 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसके अलावा sancharsaathi.gov.in पोर्टल पर भी शिकायत की सुविधा उपलब्ध है। जागरूकता से ही डिजिटल लेनदेन सुरक्षित रह सकता है।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।