

रांची: मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को होली के पहले 15 मार्च तक₹5000 दो किस्त जनवरी और फरवरी की राशि मिल जाएगी। उक्त बातें विधानसभा में मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने का मामला उठाया तो जवाब में मंत्री चमरा लिंडा ने सदन को आश्वस्त किया कि 15 मार्च के पहले जनवरी-फरवरी का भुगतान हो जाएगा।
भाजपा विधायक सीपी सिंह ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को मंईया सम्मान योजना की राशि नहीं दे रही है। पिछले दो महीने से राशि लंबित है।
विधायक सीपी सिंह ने सदन से कहा कि 18-50 साल की सभी महिलाओं चाहे वो विकलांग हो या विधवा हो उसे एक समान सम्मान राशि मिलनी चाहिये।
मंत्री चमरा लिंडा ने मंईया सम्मान योजना की राशि को लेकर सदन को बताया कि मंईया सम्मान योजना की राशि होली के पहले मिल जायेगी।
संबंधित समाचार
Satyam Jaiswal
July 27, 2026




