---Advertisement---

चुनाव पूर्व सत्तारूढ़ पार्टी जदयू नेता सौरभ को गोलियों से भूना, आक्रोशित लोगों ने की सड़क जाम

On: April 25, 2024 4:49 PM
---Advertisement---

बिहार: राजधानी पटना में लोकसभा चुनाव के पूर्व सत्तारूढ़ पार्टी जनता दल यूनाइटेड के नेता सौरभ कुमार को बाइक सवार अपराधियों ने गोलियों से भून दिया। पहले से ही घात लगाए अपराधियों के हमले में उनके दोस्त मुनमुन कुमार गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना बीती रात की है।

बताया जा रहा है कि जब सौरभ कुमार अपने दोस्त के साथ एक शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान पटना के पुनपुन इलाके में बाइक सावरा अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद गंभीर रूप से खून से लथपथ सौरभ कुमार को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई।

वारदात की फैली खबर के बाद लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। लोगों ने आज भोर से ही पटना-पुनपुन रोड जाम कर बवाल शुरू कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार पटना के पुनपुन के पैमार गांव के बेलड़ीया पुल के पास जदयू नेता सौरभ कुमार पर फायरिंग की गई। सौरभ अपने एक साथी मुनमुन कुमार के साथ दोस्त के भाई की रिशेप्शन पार्टी में गये हुए थे। पार्टी से लौटने के वास्ते जब वे अपनी गाड़ी में बैठ रहे थे, तभी बाइस सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां सौरभ के सिर और उनके दोस्त मुनमुन कुमार के पेट-हाथ में लगी। दोनों दोस्त वहीं लहूलुहान हो गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से भाग निकलने में कामयाब रहे। इधर, फायरिंग की आवाज सुन मौके पर आसपास के लोग जुट गये। खून से लथपथ सौरभ और मुनमुन को पटना के कंकड़बाग स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां सौरभ को बचाया नहीं जा सका। वहीं, बेतरह जख्मी मुनमुन की हालत गंभीर बताई गई।

खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश में जुट गई। स्पॉट पर मौजूद DSP कन्हैया ने मीडिया को बताया कि घटनास्थल पर पुलिस टीम ने खोजी कुत्तों के साथ फॉरेंसिक साइंस की टीम को बुलाया है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। तफ्तीश जारी है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बक्सर:शादी समारोह वरमाला की तैयारी, दुल्हन को पेट में प्रेमी ने मारी गोली,बारात लौटी, देखें वीडियो,राजद ने सरकार पर हमला बोला

बिहार:60 वर्षीय प्रिंसिपल ने अपने ही स्कूल की 28 वर्षीय टीचर से नेपाल में शादी रचाई,वीडियो वायरल, दो समुदायों में तनाव

बिहार में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, 300 किलो अमोनियम नाइट्रेट-175 डेटोनेटर बरामद

VIDEO: अंगूर लोडेड ट्रक नदी में गिरा, बाल्टी-बोरी लेकर कूद पड़ी भीड़, महिलाएं भी नहीं रहीं पीछे

रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहा था बाइक सवार, सामने से आ गई पलामू एक्सप्रेस, ट्रैक पर फंस गई बाइक और फिर…

बिहार: 3 लाख के इनामी कुख्यात नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर, 60 मामलों में था आरोपी; AK-56, AK-47, इंसास राइफल समेत भारी मात्रा में कारतूस बरामद