---Advertisement---

रांची: रामनवमी की शोभायात्रा से पहले पुलिस ने ड्रोन से किया निरीक्षण, 10 घरों की छत पर दिखे पत्थर, घरों के मालिकों को नोटिस

On: April 16, 2024 11:46 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

रांची:- एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर सोमवार को पुलिस ने शहर के संवेदनशील इलाकों में स्थित घरों की ड्रोन कैमरे से निरीक्षण किया गया। जिसके जरिए पुलिस को यह पता चला है कि मेन रोड, लेक रोड और हिंदपीढ़ी के दस घरों की छत पर पत्थर रखे हुए हैं। कुछ घरों में तो एक जगह पर ही पत्थर जमा कर रखा हुआ मिला है।

जिनके घरों की छत पर पत्थर या ईंट के टुकड़े पाए गए हैं, घरों के मालिकों को नोटिस जारी कर कहा गया कि वे जल्द से जल्द छतों से ईंट और पत्थर हटा लें। वहीं रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि मंगलवार को दोबारा निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान यदि किसी के घरों की छतों पर ईंट या पत्थर पाए जाते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रेलवे के मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

रांची में हथियारबंद अपराधियों का तांडव, बंदूक दिखाकर दो पेट्रोल पंप से लूटे 2 लाख रुपए

रांची: पोस्ट ऑफिस से खतरनाक ड्रग्स बरामद, नीदरलैंड से मंगाई गई LSD; आरोपियों ने पुलिस रिमांड में उगले राज

रांची: चैती दुर्गा पूजा, रामनवमी को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, भारी वाहनों की एंट्री पर 3 दिन रोक; कई जगह ट्रैफिक डायवर्जन

रांची: नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत के दोषी ट्यूशन टीचर को 5 साल की जेल, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

रांची: हथियारबंद बेखौफ बदमाशों ने पेट्रोल पंप में की लूटपाट, सीसीटीवी में कैद