---Advertisement---

बेगूसराय: दारोगा ने लड़के को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार

On: March 31, 2025 1:46 PM
---Advertisement---

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले में एक नाबालिग युवक के साथ नावकोठी थाना के अपर थाना अध्यक्ष के द्वारा मुकदमे में सहायता करने के नाम पर बुलाकर अप्राकृतिक यौनाचार करने का आरोप लगा है। आरोप लगने के बाद और परिजनों के हंगामा के बाद पुलिस ने तत्काल आरोपी अपर थाना अध्यक्ष अरविंद शुक्ला को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, 28 मार्च को नावकोठी थाना की पुलिस ने मारपीट के मामले में एक पीड़ित पिता को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आरोप है कि उसी व्यक्ति के नाबालिग पुत्र को नावकोठी थाने के एडिशनल एसएचओ अरविंद शुक्ला ने मुकदमे में सहायता करने के नाम पर रविवार रात अपने निजी आवास पर बुलाया। दारोगा पर वहां, नाबालिग के साथ अप्राकृतिक यौनाचार एवं अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद नाबालिग ने देर रात अपने परिजनों को इसकी सूचना दी। जब परिजनों को इस बारे में पता चला तो वे आक्रोशित हो उठे और स्थानीय लोगों के साथ रात में ही करीब 10 बजे नवाकोठी थाना पहुंचे। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी दारोगा के खिलाफ जमकर हंगामा किया और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए बखरी डीएसपी कुंदन कुमार तुरंत नावकोठी थाना पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। उन्होंने मौके पर ही जांच शुरू की और परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद आरोपी अपर थाना अध्यक्ष अरविंद शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस पीड़ित का मेडिकल जांच और बयान लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

’15 पुलिसवालों की लाश बिछेगी, गुंडई…’, बिहार में पुलिस को धमकी देने वाले 2 कुख्यात अपराधी मुठभेड़ में ढेर; एक STF जवान शहीद

भोजपुरी सिंगर ने स्टेज शो के दौरान पार की हदें, महिला डांसर को उठाकर भीड़ में फेंका; वीडियो वायरल

‘नीतीश जी नहीं तो हम भी नहीं…’, अनंत सिंह का बड़ा ऐलान- अब नहीं लडेंगे चुनाव

UPSC में 440वीं रैंक का दावा, पूर्व विधायक और थानाध्यक्ष से करवाया सम्मान; सच्चाई सामने आने के बाद इनाम देने वाले ढूंढ रहे

संपत्ति के लालच में हैवान बना बेटा, मां के मुंह में पिस्टल डालकर दाग दी गोली

बहू ने सास को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा, आंख और गुप्तांग में मिर्च पाउडर डाला, इलाज के दौरान मौत; बच्चों संग हुई फरार