---Advertisement---

गढ़वा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व पार्षदों ने ली शपथ, शहर के विकास व जनसेवा का लिया संकल्प

On: March 17, 2026 5:58 PM
---Advertisement---

गढ़वा: समाहरणालय सभागार में आयोजित एक गरिमामय समारोह में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव ने गढ़वा नगर परिषद (वर्ग-ख) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी उर्फ दौलत सोनी सहित सभी वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सभागार में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।

उपायुक्त ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर खरा उतरना उनकी सर्वोच्च जिम्मेदारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अध्यक्ष एवं पार्षद मिलकर शहर के समग्र विकास, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु समर्पित भाव से कार्य करेंगे।


उन्होंने कहा कि नगर परिषद का मुख्य उद्देश्य न केवल प्रशासनिक कार्यों का सुचारु संचालन है, बल्कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना भी है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उपायुक्त ने सभी को उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में गढ़वा नगर परिषद विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

कार्यक्रम के दौरान उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में अनिता प्रसाद ने सौरभ सिंह को पराजित कर जीत हासिल की। इसके पश्चात अपर समाहर्ता-सह-निर्वाची पदाधिकारी, गढ़वा राज महेश्वरम ने निर्वाचन प्रमाण पत्र देते हुए जीत की बधाई दी, वहीं गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी उर्फ दौलत सोनी ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) प्रमेश कुशवाहा, अंचल अधिकारी मेराल यशवंत नायक, अंचल अधिकारी रंका शिवपुजन तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा:महासंभूति तर्कब्रह्म बाबा श्री श्री आनंदमूर्ति जी के 105 वें जयंती पर भव्य कार्यक्रम संपन्न

आर.के. पब्लिक स्कूल, मझिआंव में मासिक धर्म स्वास्थ्य, स्वच्छता और किशोरावस्था पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने की पहल

रांची में गढ़वा का जलवा: NPS गुरुकुलम् के तीन छात्रों ने स्टेट बॉक्सिंग में जीता गोल्ड

गढ़वा: पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ आरोपी नितेश गुप्ता के घर चिपकाया इश्तिहार

आर.के. पब्लिक स्कूल में श्रद्धापूर्वक मनाई गई बाबा साहब की जयंती; संविधान निर्माता को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि