

बोकारो: जिले के बेरमो का एक मामला सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसमें कथित रूप से खुशबू नामक लड़की को फेसबुक पर एक युवक से दोस्ती हुई उसके बाद दोनों ने मंदिर में विवाह किया। युवक यूपी के सोनभद्र के अनपरा थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। युवती का आरोप है कि पति ने उसे अब रखने से इंकार कर दिया है। न्याय की गुहार लगाते हुए बुधवार को तिब्बती युवक के घर के बाहर धरने पर बैठ गई। उसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कर अपने मायके लौट गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक झारखंड के बोकारो जिले के बेरमो थाना क्षेत्र निवासी खुशबू कुमारी का कहना है कि शशि कुमार के साथ फेसबुक पर उसकी दोस्ती हुई थी। शशि कुमार एनसीएल (नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) का कर्मचारी है। दोनों के बीच चैटिंग और वीडियो कॉलिंग का सिलसिला चला और कुछ ही महीनों में दोस्ती प्यार में बदल गई। यह सिलसिला चलता रहा फिर 5 साल बाद दोनों शादी के लिए तैयार हुए। दोनों अलग-अलग जाति से होने के कारण घर से 12 मई 2025 को हजारीबाग चले गए। इस दौरान परिजनों ने पुलिस की मदद से दोनों को पकड़ लिया और शशि कुमार के परिजनों को थाने पर बुलाया गया।
इसके बाद दोनों की रजामंदी से थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में शादी करा दी गई। फिर बेरमो के जारंगडीह स्थित बनासो मंदिर में पंजीकृत शादी की। उसके बाद शशि कुमार के धनबाद जिले के हरिहर थाना क्षेत्र स्थित स्थिति घर चली गई। कुछ दिनों बाद पति वहां से एनसीएल ककरी परियोजना के आवासीय परिसर स्थित बी 225 क्वार्टर में ले गया। कुछ दिन यहां रहने के बाद वह उसे मायके छोड़ गया, लेकिन वापस लेने नहीं आया और फोन भी उठाना बंद कर दिया।
युवती ने बताया कि वह किसी तरह यहां ससुराल पहुंची, लेकिन अब पति उसे रखने के लिए तैयार नहीं है। युवक और उसके परिवार वालों ने युवती को घर में आने से मना कर दिया। इसके बाद युवती घर के सामने ही धरने पर बैठ गई। स्थानीय लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस युवती को थाने ले आई।
संबंधित समाचार
Akash Lohra
October 30, 2026




