---Advertisement---

30 मार्च को लालकृष्ण आडवाणी सहित इन 5 हस्तियों को दिया जाएगा ‘भारत रत्न’ पुरस्कार

On: March 15, 2024 8:43 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

Bharat Ratna Award:- भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी समेत देश के 5 दिग्गज हस्तियों को 30 मार्च को भारत की राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में ‘भारत रत्‍न’ पुरस्कार से सम्‍मानित करेंगीं। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पी.वी. नरसिम्हा राव, कृषि वैज्ञानिक एम.एस. स्वामीनाथन और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के भी नाम शामिल हैं।

लालकृष्ण आडवाणी को छोड़कर अन्य चार हस्तियों को मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा। मरणोपरांत हस्तियों के परिवार जनों को ‘भारत रत्न पुरस्कार’ सौंपा जाएगा। ‘भारत रत्न’ पुरस्कार देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है जो राजनीति, कला, साहित्‍य, विज्ञान के क्षेत्र में किसी विचारक, वैज्ञानिक, उद्योगपति, लेखक और समाजसेवी को दिया जाता है।

‘भारत रत्न’ पुरस्कार के अंतर्गत मेडल और प्रशस्ति पत्र देने का प्रावधान है, कोई धनराशि नहीं मिलती है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now