खासम ख़ासजमशेदपुरझारखंड

भारतीय मजदूर संघ ने विभिन्न जगहों पर वृक्षारोपण कर मनाया पर्यावरण दिवस

जमशेदपुर:भारतीय मजदूर संघ,पूर्वी सिंहभूम जिला के अन्तर्गत यूनियन के सदस्यों द्वारा जिला के अनेकों स्थानों पर वृक्षारोपण कर राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस मनाया गया।

पर्यावरण दिवस पर व्याख्या करते हुए विभाग प्रमुख जमशेदपुर भा म संघ झारखंड प्रदेश अभिमन्यु सिंह ने कहा कि 28 अगस्त 1730 को जोधपुर के राजा अभय सिंह ने अपने सिपाहियों को खेजड़ी गाँव से लकड़ी काटने के लिए भेजा था। खेजड़ी गाँव की वीरांगना अमृता देवी विश्नोई ने अपनी पुत्रियों एवं गाँव की महिलाओं के साथ मिलकर राजा के सिपाहियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया परन्तु राजा के सिपाही नहीं माने तो अमृता देवी एवं उनकी बेटियों ने पेड़ों को बचाने हेतु चिपक कर अपने शीष को अर्पित कर दिया उनके साहस एवं बलिदान से प्रेरित होकर गाँव के 363 नर नारियों ने जान दे दी जब इसकी जानकारी राजा अभय सिंह को हुई तो उन्होंने सैनिकों को पेड़ नहीं काट ने का आदेश दिया।इसलिए भारतीय मजदूर संघ के द्वारा वीरांगना अमृता देवी के बलिदान दिवस को राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है।

आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अनिमेष कुमार दास ,जिला मंत्री अमरेंद्र कुमार सिंह , विभाग प्रमुख जमशेदपुर भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश अभिमन्यु सिंह, अध्यक्ष यूरेनियम मजदूर संघ जादूगोड़ा उमेश चंद्र कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष आनंद महतो, उपाध्यक्ष संजय कुमार, संयुक्त मंत्री उपेंद्र कुमार सिंह ,श्रीमती रुक्मणी हो, श्रीमती गुरुवारी कुई, देवला बेसरा, जोबा टूडू एवं अन्य सदस्य उपस्थित हुए ।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!