खासम ख़ासजमशेदपुरझारखंड

भारतीय मजदूर संघ पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी की बैठक,युवा कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी पर विचार विमर्श

जमशेदपुर: भारतीय मजदूर संघ पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी की बैठक रेलवे मजदूर संघ कार्यालय टाटानगर में जिला अध्यक्ष अनिमेष कुमार दास की अध्यक्षता में की गई जिसका संचालन जिला मंत्री अमरेंद्र कुमार सिंह द्वारा किया गया

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 6 जून को जमशेदपुर विभाग के अंतर्गत तुलसी भवन विस्टूपुर जमशेदपुर में एक युवा कार्यकर्ता सम्मेलन करने की तैयारी हेतु किया गया जिसमें अधिक से अधिक युवा कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे ।

इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष बलिराम यादव, जिला कार्यकारी अध्यक्ष वाई शुक्ला, प्रमोद कुमार, पीके सिंह, शिवनाथ महतो, विश्वनाथ शर्मा एवं अन्य सदस्य उपस्थित हुए।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।