जमशेदपुर

भारतीय मजदूर संघ ने जिले के विभिन्न स्थानों पर किया झंडोतोलन

जमशेदपुर: भारतीय मजदूर संघ पूर्वी सिंहभूम जिला के सदस्यों द्वारा दिनांक 26 जनवरी को जिला के अंतर्गत अनेकों स्थान पर 75वां गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का झंडारोहण किया गया । जिसमें मुख्य रूप से रेलवे मजदूर संघ टाटानगर कार्यालय, यूरेनियम मजदूर संघ तुरामडीह,नरवा पहाड़, जादूगोड़ा, मुसाबनी एवं अन्य स्थानों पर कार्यक्रम किया गया।


रेलवे मजदूर संघ टाटानगर कार्यालय पर जिला सह मंत्री अनिमेष कुमार दास के संचालन में झंडारोहण का कार्यक्रम किया गया ।वरिष्ठ नागरिक एस पी शुक्ला एवं जनार्दन पांडे के द्वारा झंडारोहण किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल सचिव पोस्टल डाक कर्मचारी संघ सिंहभूम मंडल अमरेंद्र कुमार सिंह, क्षेत्रीय सचिव बैंक ऑफ बड़ौदा कर्मचारी संघ सह प्रदेश कार्य समिति सदस्य भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश अमित कुमार, जिला कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार शर्मा, वित्त सचिव सिंहभूम ठेकेदार मजदूर संघ अरविंद सिंह, मनोज बरनवाल एवं अन्य सदस्य भाग लिए।

उक्त जानकारी भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश के जमशेदपुर विभाग प्रमुख अभिमन्यु सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।