---Advertisement---

भवनाथपुर: अवैध शराब के खिलाफ हुई कार्रवाई, पुलिस ने 27 लीटर महुआ शराब किया जब्त और 180 किलो जावा महुआ किया नष्ट

On: October 27, 2024 3:06 PM
---Advertisement---

भवनाथपुर: विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र स्थानीय पुलिस प्रशासन ने अवैध महुआ शराब की रोकथाम के लिए सख्त कदम उठाते हुए रविवार को छापामारी अभियान चलाया। थाना क्षेत्र के चपली इलाके में अवैध तरीके से महुआ शराब की चुलाई और बिक्री पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कई ड्रमों में मौजूद जावा महुआ को नष्ट कर दिया।

थाना प्रभारी रंजनी रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर टीम का गठन कर सिंदुरिया गांव के निवासी सोहर उरांव के घर पर छापेमारी की गई। इस दौरान 27 लीटर महुआ शराब बरामद की गई और नौ पीले डब्बों में करीब 180 किलो जावा महुआ को नष्ट किया गया। सोहर उरांव के खिलाफ अवैध देसी महुआ शराब की बिक्री के मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

छापामारी दल में एसआई नारायण प्रसाद, दिनेश सिंह, हवलदार सुभाष कुमार तिर्की, संजय तिवारी, राजेश कुमार रवि सहित पुलिस के जवान शामिल थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now