---Advertisement---

भवनाथपुर: भाजपा नेता ने सीएचसी में भर्ती डायरिया मरीजों का जाना हाल

On: October 17, 2024 4:05 PM
---Advertisement---

भवनाथपुर: भाजपा नेता अनिल चौबे ने गुरुवार को भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती डायरिया मरीजों से मुलाकात कर उनकी स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सीएचसी प्रभारी डॉ. दिनेश सिंह से मरीजों के उचित इलाज के लिए हरसंभव सहायता की अपील की।

प्रभारी डॉ. दिनेश सिंह ने बताया कि कैलान के झुरही टोला में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है, और मरीजों की स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है।

इस बीच, चार लोगों की डायरिया से बाहर इलाज के दौरान मौत के बाद उनके रिश्तेदार, जो घाघरा और कर्माही से दाह संस्कार में शामिल हुए थे, डायरिया की चपेट में आ गए। घाघरा और कर्माही से दो-दो लोग डायरिया से प्रभावित हुए हैं, जिनका इलाज सीएचसी में चल रहा है। पहले से भर्ती मरीजों की हालत अब बेहतर है, लेकिन एहतियातन चिकित्सक टीम को जांच के लिए घाघरा और कर्माही भेजा गया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा एसडीएम का होटल-रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण, घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई

देशव्यापी बंदी का असर: मझिआंव सहित गढ़वा जिले में दवा दुकानें रहीं पूरी तरह बंद, मरीज रहे परेशान

गढ़वा:अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसो० का ऐलान,मेडिकल सेवाएं नियमित रहेगी जारी

रमना-डंडई मुख्य सड़क के दिन बहुरेंगे, विधायक अनंत प्रताप देव ने किया 13.462 किमी सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास

एसडीएम की सख्ती:मझिआंव मोड़ पर खुले में मुर्गा काटने वालों के खिलाफ पब्लिक न्यूसेंस के तहत एक्शन शुरू

रंका CHC में ऐतिहासिक शुरुआत: गढ़वा जिले की पहली समर्पित ‘महिला OPD’ और आधुनिक प्रसव कक्ष शुरू