

भवनाथपुर: शनिवार को भवनाथपुर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों लोगों ने बहुजन समाज पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा में शामिल हुए लोगों को भवनाथपुर मंडल अध्यक्ष सोनाकिशोर यादव ने भाजपा मंडल कार्यालय में पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। शामिल हुए लोगों ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक भानु प्रताप शाही के विकास कार्यों को देखते हुए उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है। उनका मानना है कि भवनाथपुर विधानसभा का सर्वांगीण विकास विधायक भानु प्रताप शाही और भाजपा के माध्यम से ही संभव है।
संबंधित समाचार
Vishwajeet
September 14, 2026






