गढ़वा

भवनाथपुर: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, रेफर

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज

भवनाथपुर (गढ़वा): अपने बहनोई का करंट लगने से मृत्यु होने की सूचना पर दाह संस्कार में शामिल होने आया व्यक्ति, कर्पूरी चौक के समीप सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से चैनपुर थाना क्षेत्र के मतोली गांव के 55 वर्षीय राजेंद्र बैठा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें घायलावस्था में भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक शैलेंद्र कुमार और एस कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गढ़वा रेफर कर दिया गया है। घटना के बारे में बताया जाता है कि शनिवार की अहले सुबह अपने घर आयरन करने के दौरान करंट लगने से भवनाथपुर बस्ती निवासी 45 वर्षीय सुनील बैठा की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर सुनील के ससुराल पलामू चैनपुर मतोली गांव से उसके साला राजेंद्र बैठा अपने भतीजा अजय कुमार के साथ भवनाथपुर आया था। दाह संस्कार के लिए कफ़न का कपड़ा लेने बाईक से भवनाथपुर बाजार जा रहा था इसी बीच सड़क पार करने के दौरान एक तेज गति से आ रही एक बाइक (जे एच 03 ए एम3985) उसे धक्का मारकर फरार हो गयी। इस घटना में राजेंद्र बैठा का एक पैर टूट गया है। घटना की सूचना भवनाथपुर थाना को मिलने पर थाना के एस आई नारायण शर्मा ने सी एच सी पहुंचकर पीड़ित से जानकारी प्राप्त किया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।