July 26, 2026

श्री चैती दुर्गा मंदिर में भोग का वितरण किया गया

झारखंड वार्ता

रांची:- आज दिनांक 30.12.2023 दिन शनिवार को श्री चैती दुर्गा मंदिर,भूतहा तालाब में प्रत्येक शनिवार की भांति इस शनिवार भी भोग वितरण किया गया। मंदिर के पुजारी सुभाष मिश्रा जी के द्वारा भोग लगाया गया तथा मंदिर परिसर में जुटे भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इसमें खिचड़ी, अचार, चिप्स, हलवा आदि थे।

श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति के सभी सदस्य एवं परिवार की ओर से सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं करते है। माता रानी अपनी कृपा सदैव सभी पर बनाएं रखें नमन भारतीय (प्रवक्ता)

इस वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित महासमिति के मुख्य संरक्षक श्री किशोर साहू, श्री रमेश सिंह, श्री संजय सिंह (लल्लू सिंह), श्री शंकर दुबे, श्री मुकेश सिंह, श्री डॉ प्रभाकर चौबे (मिंटू चौबे), सूरज गुप्ता, श्री राहुल सिंह, नमन भारतीय, राहुल रजक, संजय तिवारी, करण सिंह, मोहित रजक, आयुष रजक (पवन), आकाश रजक, अर्जुन सिंह, रोहन सिंह, आशीष रजक, प्रियांशु वर्मा, सौरभ रजक, शेखर रजक, आयुष वर्मा, यश वर्मा, समीर नायक आदि उपस्थित थे।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed