---Advertisement---

टांगराईन स्कूल में साइकिल स्टैंड निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन

On: November 25, 2023 7:34 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: उत्क्रमित मध्य विद्यालय , टांगराईन में साइकिल स्टैंड निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया ।भूमि पूजन जोजोडीह गांव के पुजारी भोलानाथ सरदार ने किया। साइकिल स्टैंड का निर्माण पंचायत समिति सदस्य रामेश्वर पात्रो की अनुशंसा पर पंचायत समिति फंड से कराया जा रहा है। इसकी अनुमानित लागत 2.5 लख रुपए है ।भूमि पूजन समारोह में उपस्थित पंचायत समिति सदस्य रामेश्वर पात्रो ने कहा कि टांगराईन स्कूल का विकास तेजी से हो रहा है, उनका प्रयास रहेगा कि उनके कार्यकाल में ही स्कूल की आधारभूत संरचनाओं में, जो भी कमी है ,उसे पूरा किया जाए ।

विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मंगला मांझी ने जन प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे टांगराईन स्कूल के विकास के लिए सक्रियतापूर्वक सहयोग करें। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद तिवारी, सेवानिवृत शिक्षक जयहरि सिंह मुंडा ,समाजसेवी उज्जवल मंडल, ग्राम प्रधान मंगल पान भोलानाथ सरदार, शिक्षक राजीव सिंह दशमत मुर्मू, निरंजन सरदार, राजेंद्र सिंह सरदार आदि उपस्थित थे

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव संयोजक गुरु चरण सिंह बिल्ला कोर्ट में पेश हों!चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल

रेलवे का बुलडोजर 22 से एक बार फिर गरजेगा,टार्गेट गुदरी बाजार और बर्मामाइन्स

संविधान संशोधन विधेयक गिरने पर प्रियंका गांधी बोलीं,लोकतंत्र की जीत, परिसीमन को लेकर मोदी सरकार की साजिश नाकाम:परविंदर सिंह

सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह और महासचिव गुरु चरण सिंह बिल्ला को 5 मई को कोर्ट में पेश होने का समन

मानगो:डीप बोरिंग घोटाले का खुलासा होते मचा हड़कंप,विधायक का शिलापट्ट और चबूतरा ध्वस्त,देखें वीडियो

मानगो:बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं बालीगुमा सुखना बस्तीवासी,डीप बोरिंग का पानी से बिल्डर कर रहा है मौज,देखें वीडियो