---Advertisement---

बरडीहा में छात्राओं के बीच किया गया साइकिल का वितरण

On: June 29, 2024 4:40 PM
---Advertisement---

बरडीहा (गढ़वा):- प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय राम ने स्कूली छात्र छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि कल्याण विभाग की ओर से निशुल्क साइकिल वितरण एवं छात्रवृत्ति से गरीब छात्र छात्राओं में शिक्षा के प्रति आत्मविश्वास बढ़ा है और पहले की अपेक्षा सभी सुदूरवर्ती गांव से छात्र छात्राएं काफी तादाद में स्कूल पहुंच रहे हैं। स्कूल आगमन की समस्या को दूर करने के लिए बच्चे को साइकिल वितरण किया जा रहा है।

मौके पर उन्होंने सभी बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन साइकिल से पढ़ाई करने विद्यालय आना है और उज्जवल भविष्य के लिए पढ़ाई करना है। वहीं साइकिल मिलने से छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी देखा गया। वित्तीय वर्ष 2023-24 के तहत टोटल 62 साइकिल का वितरण किया गया।

मौके पर जनसेवक राजकुमार, अंचल उपनिषद राजकुमार गुप्ता, सलगा पंचायत मुखिया उमेश प्रजापति, सुखनदी पंचायत मुखिया ऋषा देवी, जतरोबजारी पंचायत मुखिया रुखसाना बीबी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

‘कॉफी विद एसडीएम’ में गूंजा सरस्वतिया नदी संरक्षण का मुद्दा; प्रबुद्ध नागरिकों, पर्यावरण प्रेमियों और समाजसेवियों ने साझा किए सुझाव

मेराल तक पहुंचा “आपन सरस्वतिया” अभियान, एसडीएम ने किया नदी क्षेत्र का निरीक्षण

रंका अस्पताल को अनुमंडलीय अस्पताल बनाने की मांग तेज, स्वास्थ्य मंत्री ने दिया सकारात्मक संकेत

अमित कुमार बने मझिआंव के 37वें थाना प्रभारी, बोले— ‘जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान ही पहली प्राथमिकता’

गढ़वा:बकरीद पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को प्रशासन प्रतिबद्ध : उपायुक्त

गढ़वा एसडीएम का होटल-रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण, घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई