पलामू

पलामू में बड़ा हादसा, विस्फोट में 3 नाबालिग समेत 4 की मौत, 3 घायल

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज

पलामू: लोकसभा चुनाव की पूर्व संध्या पर बड़ा हादसा हो गया। यहां पलामू में विस्फोट में तीन नाबालिग समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोगों के घायल होने के खबर है।

दरअसल, पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में कबाड़ा तोड़ने के दौरान विस्फोट होने से कबाड़ी दुकानदार मोटू मियां के अलावा तीन नाबालिगों की मौत घटनास्थल पर हो गयी। जबकि तीन नाबालिग घायल हैं। इन्हें बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर में भर्ती कराया गया है। घटना रविवार शाम पांच बजे की बतायी जा रही है।

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है। पलामू एसपी रिष्मा रमेशन ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कबाड़ी में विस्फोट की घटना हुई है, इस घटना में चार लोगों की मौत हुई है। विस्फोट किस वजह से हुआ है, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।