---Advertisement---

बिशुनपुरा में बाल तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 14 वर्षीय बालिका को कराया गया मुक्त

On: September 18, 2024 3:10 PM
---Advertisement---

अजीत कुमार रंजन

बिशुनपुरा (गढ़वा):- जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड हेल्प लाइन और एक्सेस टू जस्टिस प्रोजेक्ट(बचपन बचाओ आंदोलन) लोहरदगा ग्राम, स्वराज संस्थान एवं बिशुनपुरा थाना के संयुक्त धावा दल ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए 14 वर्षीय एक बालिका को तस्करी से मुक्त कराया। यह बालिका बिशुनपुरा थाना क्षेत्र से हरियाणा ले जाई जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। जिसमें बताया गया था की बालिका को 17 सितंबर दिन मंगलवार के सुबह 3 बजे उत्तर प्रदेश के हाथी नाला ले जाने की तैयारी थी। इस मामले में बाल कल्याण समिति, गढ़वा के अध्यक्ष प्रणव कुमार, सदस्य मुकेश सिंह, मनोज दूबे, राजीव रंजन तिवारी और रेणु कुमारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। वहीं बालिका का रेस्क्यू करने के बाद उसे बाल कल्याण समिति, गढ़वा को सुपुर्द कर दिया गया।

इस कार्रवाई में जिला बाल संरक्षण इकाई गढ़वा से संजय ठाकुर, लोहरदगा ग्राम स्वराज संस्थान से जिला समन्वयक गणेश कुमार और चाइल्ड हेल्प लाइन से टीम लीडर राजीव कुमार रवि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now