---Advertisement---

गढ़वा में सड़क हादसा: बाल-बाल बचे विधायक अनंत प्रताप देव, एयरबैग खुलने से टली अनहोनी

On: March 28, 2026 5:47 PM
---Advertisement---

गढ़वा: जिले में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जिसमें भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत प्रताप देव बाल-बाल बच गए। घटना उस समय हुई जब वे श्री बंशीधर नगर में हाल ही में हुई गोलीबारी की घटना में घायल उमेश मेहता का हालचाल जानने के लिए गढ़वा की ओर जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार, रमना–श्रीबंशीधर मुख्य मार्ग पर सीरियाटोंगर मोड़ के समीप सामने से आ रही एक तेज रफ्तार वाहन (UP 40D 1875) अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे विधायक के काफिले की ओर बढ़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उक्त वाहन ने पहले विधायक के स्कॉर्ट वाहन को जोरदार टक्कर मारी और उसके बाद उनकी गाड़ी से भी जा भिड़ी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि विधायक की गाड़ी में लगे एयरबैग समय पर खुल गए, जिससे उन्हें किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा टल गया।

इस दौरान कमांडर वाहन में सवार एक महिला घायल हो गई। उसे तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया। घायल महिला की मदद के लिए विधायक अनंत प्रताप देव ने आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया।

घटना की सूचना मिलते ही रमना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कमांडर वाहन को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन से नियंत्रण खोना ही हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

इधर, जैसे ही दुर्घटना की खबर क्षेत्र में फैली, विधायक के समर्थकों और शुभचिंतकों की भीड़ उनके आवास पर जुटने लगी। सभी ने उनके सुरक्षित होने पर राहत व्यक्त की। चिकित्सकों के अनुसार, विधायक पूरी तरह स्वस्थ हैं और किसी प्रकार के खतरे से बाहर हैं।

प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दे दिए हैं और दुर्घटना के सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

29 जुलाई तक विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के सभी कार्य हर हाल में पूरे करें : उपायुक्त

जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

मझिआंव नगर पंचायत में ‘कैच द रेन 2026’ को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, जल संचयन की अपील

बारहवीं पुण्यतिथि पर स्व. मन्ना देवी को श्रद्धांजलि, गरीबों के बीच राशन व विद्यार्थियों को लेखन सामग्री का वितरण

जनप्रतिनिधियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह से की शिष्टाचार मुलाकात, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

मेराल में होगी खेलो इंडिया अस्मिता विमेंस सिटी लीग साइक्लिंग 2026, 320 से अधिक महिला खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण