गिरीडीहझारखंड

साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 13 साइबर क्रिमिनल्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता

गिरिडीह:- पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर जिले के गांडेय और अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर 13 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 28 मोबाइल फोन, 43 सिमकार्ड, 7 एटीएम कार्ड, एक पासबुक, 1 लाख 35 हजार रुपए नकद, एक कार और दो बाइक बरामद हुए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे गर्भवती महिलाओं के मोबाइल नंबर पर कॉल कर उन्हें मातृत्व लाभ दिलाने का झांसा देते थे, उनके फोन पर रिमोट एक्सेस ऐप का लिंक भेजकर उसको इंस्टॉल करवाते थे। इसके बाद ठगी की घटना को अंजाम देते थे। इसके अलावा एयरटेल पेमेंट बैंक के मित्रा एप के माध्यम से लोगों के ई-वालेट नंबर प्राप्त कर उन्हें कॉल कर ठगी करते थे।

गिरफ्तार साइबर अपराधियों में अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के जमजोरी का सरफुद्दीन, जामताड़ा जिले के लटाई का विकास मंडल, अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के देवपुर का सुनील रवानी, मुकेश वर्मा, नारायणपुर का विकास मंडल, गांडेय के चंपापुर का इरफान अंसारी, मो. दानिश, मो. तनवीर, देवघर के मरगोमुंडा का मो. सोएब अख्तर, गांडेय के चंपापुर का सयैद अंसारी, मो. अहमद अंसारी, अबुल हसन और गांडेय के आसनबोनी का मनोज मंडल शामिल हैं। गिरफ्तार सभी साइबर अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।