July 26, 2026

चतरा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, घूस लेते बीआरपी गिरफ्तार

Picsart_24-03-23_16-25-01-537.jpg

झारखंड वार्ता न्यूज

चतरा:- एसीबी की टीम ने आज शनिवार को कार्रवाई करते हुए बीआरपी को आठ हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बीआरपी हंटरगंज प्रखंड में कार्यरत हैं। इनका नाम सच्चिदानंद सिंह हैं। एसीबी ने गिरफ्तार करने के बाद उन्हें हजारीबाग ले गई। एसीबी ने उन्हें आठ हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार किया है।

दरअसल बीईओ के निर्देश पर बीआरपी ने नव सृजित प्राथमिक विद्यालय की जांच की थी। बीआरपी सच्चिदानंद सिंह ने नव सृजित प्राथमिक विद्यालय सोखा की सहायक शिक्षिका से जांच रिपोर्ट को मैनेज करने के नाम पर पैसे मांगे थे। जिसके बाद शिक्षिका ने एसीबी से शिकायत की थी।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed