---Advertisement---

बरडीहा-एमओ कि बड़ी कार्यवाई, खाद्यान्न कालाबाजारी आरोप में प्राथमिकी दर्ज, जविप्र दुकान का अनुज्ञप्ति रद्द करने की अनुशंसा

On: October 18, 2023 2:34 AM
---Advertisement---

अजीत कुमार रंजन

बरडिहा(गढ़वा):- प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी निधि रजवार ने मंगलवार को एक जन वितरण प्रणाली दुकानदार को खाद्यान्न कालाबाजारी करने के आरोप में बरडीहा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए अनुज्ञप्ति रद्द करने के अनुशंसा किया है।

इस संबंध में एमओ ने लिखे पत्र में कहा है कि ग्रामीणों द्वारा जन वितरण प्रणाली दुकानदार सुखनदी ग्राम निवासी उमेश रजवार जिसका (अनुज्ञप्ति संख्या 08/10 ) के विरुद्ध अगस्त 2023 में 0.43 प्रतिशत खाद्यान्न का वितरण किया है। शेष खाद्यान्न की कालाबाजारी की गई है। डीलर के द्वारा माह जुलाई 2023 में लाभुकों से अंगूठा लगवा कर ऑनलाइन पर्ची नहीं देकर सादा पेपर पर हस्तलिखित पर्ची लाभुकों को दिया गया है। परंतु लाभुकों को राशन नहीं दिया गया।

क्या बताते हैं कार्डधारी लाभुक:- लाभुकों का कहना है कि उन्हें ई-पास मशीन से निकलने वाले ऑनलाइन पर्ची कभी भी नहीं दिया जाता है। डीलर उमेश रजवार द्वारा माह सितंबर एवं अक्टूबर 2023 में लाभुकों से अंगूठा लगवा कर लगभग 2 से 3 किलोग्राम प्रति राशन कार्ड कटौती कर, राशन वितरण किया जा रहा था।

आपको बताते चले की कुछ दिन पहले सुखनदी के कार्डधारीयों ने राशन डीलर उमेश रजवार कि मनमानी से त्रस्त होकर गढ़वा उपायुक्त से जांच करने की मांग भी किया था।

विदित हो कि गढ़वा जिले के बरडिहा प्रखंड के सुख नदी ग्राम के पीडीएस दुकानदार उमेश रजवार पर राशन कार्डधारीयों ने राशन कालाबाजारी का आरोप लगाया था, डीलर के द्वारा कार्डधारीयों के राशन में कटौती की जाती है, सही तरीके से राशन नहीं दिया जाता है, राशन की कालाबाजारी की जाती है, जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने गढ़वा उपायुक्त से कुछ दिन पहले किया था। जिसे तत्काल संज्ञान में लेते हुए गढ़वा उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सह एमओ निधि रजवार को एक जांच कमेटी का गठन कर जांच करने का निर्देश दिया था, जहां खाद्यान्न जांच करने पहुंची एमओ ने ग्रामीणों द्वारा लगाया गया आरोप सत्य पाया तथा लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा वरीय पदाधिकारी को की।

इस संबंध में पूछे जाने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह एमओ निधि रजवार ने क्या कहा:- इस संबंध में पूछे जाने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह एमओ निधि रजवार ने बताया कि सुखनदी ग्राम निवासी उमेश रजवार अनुज्ञप्ति संख्या 08/10 के विरूद्ध बरडीहा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है तथा अनुज्ञप्ति रद्द करने की अनुशंसा कर दिया गया है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर में आतंकी हमले की आशंका, इंटरपोल ने राज्य सरकार को दी रिपोर्ट,मचा हड़कंप

रांची: शराब दुकान में ताबड़तोड़ फायरिंग, अपराधियों ने चलाई पांच राउंड गोलियां, CCTV में कैद हुई वारदात

झारखंड: आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने 7 को दबोचा

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

राज्यसभा के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की सूची की जारी, बिहार से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन,और देखें कौन कहां से

अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन न लेने पर जुगसलाई थानेदार बैजनाथ कुमार सस्पेंड,जानें पूरा मामला