---Advertisement---

झारखंड में ईडी की बड़ी कार्रवाई, कई ठिकानों पर पड़ा छापा

On: October 8, 2024 6:10 AM
---Advertisement---

रांची: झारखंड में कई ठिकानों पर प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार, टीम ने एक वकील के साथ साथ धनबाद के DTO दिवाकर प्रसाद द्विवेदी, जय कुमार राम, प्रभात भूषण, संजीव पांडे, रवि नामक व्यक्तियों के ठिकानों पर रेड मारी है। जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम धनबाद के DTO दिवाकर प्रसाद के देव विहार स्थित आवास पर दो गाड़ियों में सवार होकर पहुंची। जानकारी के अनुसार यहां से भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है। अपार्टमेंट में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक है। गौरतलब है कि इससे पहले भी दिवाकर प्रसाद से ईडी की कई बार पूछताछ की जा चुकी है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

बता दें कि रांची के एक कारोबारी और वकील ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए पंडरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जमीन कारोबारी संजीव पांडेय ने ईडी को मैनेज करने के नाम पर अधिवक्ता सुजीत सिंह पर छह करोड़ रुपये ठगने का आरोप लगाया था। इधर, अधिवक्ता का कहना है कि पैसे नहीं लौटाने पर जमीन कारोबारी ने उनका अपहरण कर लिया था। किसी तरह वे उनके चंगुल से छूटे और पंडरा ओपी पहुंचकर मामला दर्ज कराया। केस में जमीन कारोबारी संजीव पांडेय, सीओ प्रभात भूषण, दिवाकर द्विवेदी सहित तीन सीओ को नामजद आरोपी बनाया गया है। इसी मामले में ईडी ने एक्शन लिया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पटमदा:समाजसेवी स्वर्गीय सुधीर महतो की प्रतिमा का उद्घाटन भाजपा नेता अभय सिंह ने किया

जमशेदपुर: ग्राम सभा कीताडीह में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनी

टाटा मोटर्स मुख्य गेट पर समाजसेवी बंटी सिंह और समर्थकों का धरना प्रदर्शन,जमकर नारेबाजी,क्यूआरटी पहुंची

रांची:जमशेदपुर की लड़की को बर्थडे पार्टी में बॉयफ्रेंड ने नशीला पिज़्ज़ा खिलाया और फिर की दरिंदगी,गिरफ्तार

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उप चुनाव:3 सीटों के लिए 5 उम्मीदवारों ने ली नामांकन पत्र

सुंदरनगर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बाल अधिकार,बाल विवाह,पोक्सो विषयों पर चित्रांकन,निबंध,क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित