---Advertisement---

1xBet सट्टेबाजी केस ED की बड़ी कार्रवाई, सुरेश रैना और शिखर धवन की 11.14 करोड़ की संपत्ति जब्त

On: November 6, 2025 4:06 PM
---Advertisement---

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA), 2002 के तहत पूर्व भारतीय क्रिकेटरों सुरेश रैना और शिखर धवन की कुल ₹11.14 करोड़ की संपत्ति अस्थायी रूप से जब्त कर ली है।

ईडी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, जब्त संपत्तियों में सुरेश रैना के नाम पर लगभग ₹6.64 करोड़ के म्यूचुअल फंड निवेश, जबकि शिखर धवन के नाम पर ₹4.5 करोड़ मूल्य की एक अचल संपत्ति शामिल है।

1xBet सट्टेबाजी नेटवर्क से जुड़ी जांच

ईडी की जांच कई राज्यों की पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर पर आधारित है, जो गैरकानूनी ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म 1xBet से जुड़ी है। जांच में खुलासा हुआ है कि यह प्लेटफॉर्म और इसके ‘सुरोगेट ब्रांड’ — 1xBat, 1xBat Sporting Lines आदि, भारत में बिना किसी वैध अनुमति के ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए का प्रचार कर रहे थे।

ईडी का दावा है कि रैना और धवन ने इन विदेशी कंपनियों के साथ प्रमोशनल समझौते किए और उनके लिए प्रचार भी किया। इसके बदले उन्हें विदेशी चैनलों के ज़रिए भुगतान किया गया, जो कथित रूप से सट्टेबाजी से अर्जित धन था।

जटिल लेनदेन से छिपाया गया असली स्रोत

जांच में सामने आया है कि इन पैसों की असली पहचान छिपाने के लिए जटिल वित्तीय लेनदेन किए गए। 1xBet नेटवर्क भारत में हजारों फर्जी (म्यूल) बैंक खातों के माध्यम से धन का प्रवाह कर रहा था।

अब तक करीब 6000 से अधिक फर्जी खाते चिन्हित किए जा चुके हैं। इन खातों से रकम को अलग-अलग पेमेंट गेटवे और शेल कंपनियों के ज़रिए घुमाया गया ताकि सट्टेबाजी की असली रकम का स्रोत छिपाया जा सके।

ईडी की जांच में यह भी सामने आया है कि कई पेमेंट गेटवे ने बिना उचित KYC सत्यापन के ही व्यापारियों को जोड़ा था।

₹1000 करोड़ से अधिक का मनी ट्रेल

एजेंसी के मुताबिक, मनी लॉन्ड्रिंग का कुल ट्रेल अब तक ₹1000 करोड़ से अधिक का पाया गया है। ईडी ने कहा कि जांच जारी है और आगे और भी बड़े नामों के सामने आने की संभावना है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

फिर से एक बार पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था ध्वस्त, पेयजल आपूर्ति बाधित,भीषण गर्मी में जनता त्रस्त

मुखी समाज विकास समिति ने झारखंड T20 लीग के चैंपियन खिलाड़ी चंदन मुखी का किया भव्य सम्मान

त्याग और बलिदान का प्रतीक है मोहर्रम : मिथिलेश ठाकुर मोहर्रम पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए पूर्व मंत्री

बीएच एरिया इमामबाड़ा में अकीदत व एहतराम के साथ मनाई गई 9वीं मुहर्रम, फातेहा के बाद लंगर तकसीम

स्व०भरत तिवारी की कथित हत्या के खिलाफ डिमना चौक पर महिलाओं का प्रदर्शन

जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम ने भालूबासा सेंटर में पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व.सुधीर महतो की 70वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि