July 26, 2026

हेमंत सरकार का बड़ा ऐलान, आदिवासी व दलित को 60 नहीं अब 50 की उम्र से मिलेगी वृद्धा पेंशन

झारखंड वार्ता

रांची:- हेमंत सरकार के चार साल पूरे होने पर रांची में मोरहाबादी मैदान में राजकीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंच से बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने मंच से कहा मैं घोषणा करना चाहता हूं कि हमारे राज्य में आदिवासी, दलित भाई हैं, उन्हें 60 में नहीं अब 50 की उम्र से ही पेंशन दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा 60 साल की उम्र में इन्हें काम नहीं मिलता है। आदिम जनजाति के लोगों के संबंध में कई खबरें छपती है। उन्हें कैसे संरक्षित किया जाए, सुरक्षित रखा जाए इसका प्रयास किया जा रहा है।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed