राष्ट्रिय

गृह मंत्रालय का बड़ा ऐलान, CISF और BSF में पूर्व अग्निवीरों के लिए 10 फीसदी कांस्टेबल पद आरक्षित

ख़बर को शेयर करें

नई दिल्ली: गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में अग्निवीरों की भर्ती के लिए बड़ा कदम उठाया है। इस संबंध में सीआईएसएफ ने सभी तैयारियां कर ली हैं। सीआईएसएफ की डीजी नीना सिंह ने बताया है कि अब कांस्टेबल भर्ती में 10 फीसदी पद पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित रहेंगे। साथ ही उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा और आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

वहीं इस मुद्दे पर बीएसएफ डीजी का भी बयान आया है। बीएसएफ डीजी नितिन अग्रवाल ने कहा है कि हम सैनिक तैयार कर रहे हैं। इससे बेहतर और कुछ नहीं हो सकता है। इसका लाभ सभी बलों को मिलेगा। पूर्व अग्निवीरों को भर्ती में 10 फीसदी आरक्षण मिलेगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।