---Advertisement---

झारखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा ने थामा भाजपा का दामन

On: October 28, 2024 7:57 AM
---Advertisement---

रांची: झारखंड में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा ने पार्टी से इस्तीफा देकर सोमवार को भाजपा का दामन थाम लिया। उन्हें झारखंड भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र राय ने पार्टी के राज्य मुख्यालय में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की उपस्थिति में भाजपा में शामिल कराया। दरअसल, मानस सिन्हा गढ़वा जिले के भवनाथपुर से टिकट चाहते थे। हालांकि ‘इंडिया’ गठबंधन के तहत यह सीट झामुमो के हिस्से आई है।

मानस सिन्हा ने लेटर में लिखा कि मैंने अपने जीवन के 27 साल कांग्रेस को दिए। पार्टी ने जो भी काम दिया उसे मैंने पूरी ईमानदारी के साथ किया। मैंने पार्टी को वह काम करके भी दिखाया। लेकिन मेरे द्वारा किए गए कार्यों का पार्टी में कोई महत्व नहीं नजर आया। चौथी बार पार्टी ने मेरा अपमान किया है। मेरी सहनशक्ति इसे लेकर अब खत्म हो चुकी है। अब तक मैं कांग्रेस पार्टी के बारे में सोचता था लेकिन इस बार मैंने अपने बारे में सोचा। इसलिए मैं पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जन सहयोग से शुरू हुआ सरस्वतिया नदी पुनरुद्धार अभियान, गाद हटाने का कार्य प्रारंभ

गढ़वा में टॉफ़कॉन एक्सटी सरिया का भव्य लॉन्च,पहले ही दिन 501 टन बुकिंग; निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सबसे महत्वपूर्ण : SDM

जमशेदपुर:डीएसपी मनोज कुमार व सतीश कुमार सिन्हा का कुर्मी महासभा ने किया अभिनंदन

जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में “शिकायत/निवारण कार्य दिवस” में शामिल हुए कांग्रेसी

जमशेदपुर:घाटशिला में ख्वाजा इरफान शाह बाबा के सालाना उर्स में विधायक मंगल कालिंदी ने की चादरपोशी

जमशेदपुर:टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन ने झारखंड इंटक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह को किया गया नमन