---Advertisement---

झारखंड भाजपा में बड़ा बदलाव, रविंद्र कुमार राय बने कार्यकारी अध्यक्ष

On: October 26, 2024 8:55 AM
---Advertisement---

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने प्रदेश संगठन में अहम बदलाव की घोषणा की है। पार्टी आलाकमान ने शनिवार को पूर्व सांसद डॉ. रविंद्र कुमार राय को झारखंड प्रदेश भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त क‍िया है। रवींद्र कुमार राय संघ की पृष्ठभूमि से आते हैं। वे झारखंड के कोडरमा से 2014 से 2019 तक सांसद रह चुके हैं। इससे पहले वे 1985 और 1990 में बगोदर और राजधनवार से चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले वे 2011 में पार्टी के अध्यक्ष रह चुके हैं।

प्रदेश में चुनाव से पहले बाबूलाल मरांडी को अध्यक्ष पद से हटाकर रविंद्र कुमार राय को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने पर कई राजनीति विश्लेषक अचंभित है। वहीं, रविंद्र राय के बारे में ऐसी चर्चा थी कि वह गिरीडीह से टिकट मांग रहे थे।

मौजूदा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी धनवार से चुनाव लड़ रहे हैं। इस बीच बीजेपी ने झारखंड के लिए कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की है। बाबूलाल मरांडी ने मीडिया से बातचीत में कहा, ”स्वाभाविक है कि अब हम खुद चुनाव लड़ रहे हैं और हमारा अपना व्यस्त कार्यक्रम है, ऐसे में हमारे पुराने साथी को केंद्र द्वारा मनोनीत किए जाने से बेहतर क्या हो सकता है। किसी तरह की नाराजगी का कोई सवाल ही नहीं है। यह कोई डैमेज कंट्रोल नहीं है. हम सभी मिलकर झारखंड में 51 से अधिक सीटें जीतेंगे।”

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जन सहयोग से शुरू हुआ सरस्वतिया नदी पुनरुद्धार अभियान, गाद हटाने का कार्य प्रारंभ

गढ़वा में टॉफ़कॉन एक्सटी सरिया का भव्य लॉन्च,पहले ही दिन 501 टन बुकिंग; निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सबसे महत्वपूर्ण : SDM

जमशेदपुर:डीएसपी मनोज कुमार व सतीश कुमार सिन्हा का कुर्मी महासभा ने किया अभिनंदन

जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में “शिकायत/निवारण कार्य दिवस” में शामिल हुए कांग्रेसी

जमशेदपुर:घाटशिला में ख्वाजा इरफान शाह बाबा के सालाना उर्स में विधायक मंगल कालिंदी ने की चादरपोशी

जमशेदपुर:टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन ने झारखंड इंटक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह को किया गया नमन