---Advertisement---

बिहार के मंत्री बृज बिहारी प्रसाद हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, मुन्ना शुक्ला समेत दो को उम्रकैद

On: October 3, 2024 4:14 PM
---Advertisement---

नई दिल्ली: बिहार के पूर्व विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री बृज बिहारी प्रसाद हत्याकांड में गुरुवार को फैसला आया है। सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व विधायक विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला और मंटू तिवारी को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। वहीं इस मामले में पूर्व सांसद सूरजभान सिंह, राजन तिवारी समेत 6 आरोपियों को बरी कर दिया गया है। अदालत ने दोनों को 15 दिन के अंदर सरेंडर करने को कहा है। पटना हाईकोर्ट ने इस मामले में पूर्व सांसद सूरजभान सिंह, पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला समेत 8 लोगों को बरी कर दिया था। हाईकोर्ट के इस आदेश को बृज बिहारी प्रसाद की पत्नी रमा देवी और सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

क्या है मामला?

13 जून 1998 को बृज बिहारी प्रसाद की हत्या राजधानी पटना के इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में कर दी गई थी। बिहार में उस समय राबड़ी देवी की सरकार थी और इस सरकार के दिग्गज मंत्री और राजद सुप्रीमो लालू यादव के खासमखास बृजबिहारी प्रसाद इस अस्पताल में भर्ती थे। एक एंबेसडर कार और बुलेट पर सवार होकर पांच लोग अस्पताल पहुंचे। यह सभी अस्पताल के बाहर गाड़ी खड़ी किए और सीधे अंदर घुस गया। इनमें सबसे आगे कुख्यात डाॅन श्रीप्रकाश शुक्ला था। उसके पीछे सुधीर त्रिपाठी और अनुज प्रताप सिंह था। इन तीनों के अलावा मुन्ना शुक्ला और मंटू तिवारी भी थे। इस वारदात के बाद डर का ऐसा माहौल बन गया कि कोई मुकदमा तक दर्ज कराने को तैयार नहीं था। आखिरकार में बृजबिहारी प्रसाद की पत्नी रमा देवी ने दो दिन बाद यानी 15 जून को मुकदमा दर्ज कराया और इस वारदात का मास्टर माइंड बेऊर जेल में बंद मोकामा गैंग के सरगना सूरजभान सिंह को बताया। वारदात में प्रत्यक्ष तौर पर शामिल तीन लोगों श्रीप्रकाश शुक्ला, अनुज प्रताप सिंह और सुधीर त्रिपाठी पहले ही एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं। ऐसे में जिंदा बचे मंटू तिवारी और मुन्ना शुक्ला को आज सुप्रीम कोर्ट ने दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now