खासम ख़ासबिहार

बेगूसराय:सीएम नीतीश के हेलीकॉप्टर लैंड के पहले हेलीपैड में घुसा सांड,भागा पुलिस वाला! देखें वीडियो

ख़बर को शेयर करें

बेगुसराय : बिहार के बेगूसराय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बरौनी प्रखंड में समृद्धि यात्रा के तहत प्रोग्राम में हेलीकॉप्टर लैंडिंग से पहले हेलीपैड पर सांड की एंट्री हो गई और सुरक्षा व्यवस्था के बीच अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। इस दौरान एक पुलिस वाले को भागते हुए देखा गया और उसके पीछे-पीछे सांड़ भी दौड़ रहा था।देखें वीडियो

सांड को भगाने में पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. दरअसल समृद्धि यात्रा के तहत बेगूसराय के बरौनी प्रखंड स्थित कार्यक्रम स्थल पर नीतीश कुमार का आगमान होना था उससे पहले ही हेलिपैड पर सांड की एंट्री हो गई.

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।