---Advertisement---

काबुल में बड़ा धमाका, तालिबान सरकार के मंत्री खलील रहमान हक्कानी और उनके 4 बॉडीगार्ड्स समेत 12 लोगों की मौत; ISIS-K पर शक

On: December 11, 2024 5:49 PM
---Advertisement---

काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बुधवार को एक आत्मघाती बम धमाके में तालिबान सरकार बड़ा नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि इस धमाके में शरणार्थी मामलों के मंत्री खलील रहमान हक्कानी और उनके 4 बॉडीगार्ड्स समेत 12 लोगों की मौत हो गई है। खलील रहमान हक्कानी, तालिबान के आंतरिक मंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी के चाचा और हक्कानी नेटवर्क के प्रमुख सदस्य थे। यह धमाका शरणार्थी मंत्रालय के परिसर में हुआ, जहां हक्कानी खोस्त से आए लोगों के एक समूह की मेज़बानी कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धमाके में आत्मघाती हमलावर की भी मौत हो गई।

प्रारंभिक जांच में शक जताया जा रहा है कि इस हमले के पीछे इस्लामिक स्टेट के खुरासान प्रांत (ISIS-K) का हाथ हो सकता है। तालिबान और ISIS-K के बीच पिछले कुछ समय से संघर्ष तेज हुआ है। हालांकि, अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा की है और इसे उनके नेतृत्व को अस्थिर करने की साजिश बताया है। इस आत्मघाती हमले के पीछे के मकसद और दोषियों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के जोनल PNM बैठक में कर्मचारियों के कई महत्वपूर्ण मांगों पर बनी सहमति

MP: हाई प्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत मिस्ट्री मामले में सरेंडर करने पहुंचे पति समर्थ को भोपाल पुलिस ने हिरासत में लिया

बार बार नीट पेपर लीक होना नेशनल डिजास्टर के समान और मोदी सरकार की विफलता का स्मारक के रूप में: अवधेश सिंह

पूर्वी सिंहभूम जिला सेवादल कांग्रेस कमेटी का गठन, देखें कौन कहां

श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर में श्री रामचरितमानस नवाह्न परायण महायज्ञ एवं राम कथा का दूसरा दिन संपन्न

झारखंड:प्रदेश में ध्वस्त बिजली व्यवस्था पर पूर्व सीएम रघुवर का सीएम हेमंत को पत्र बोले!