---Advertisement---

सरायकेला: बाइक चोरी करने वाले बड़े गैंग का भंडाफोड़, 70 मोटरसाइकिल बरामद; 4 गिरफ्तार

On: December 17, 2024 3:27 PM
---Advertisement---

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरजिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 70 चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद किया है, जो राज्य में अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है। पुलिस ने इस गिरोह के चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों में शंकर माझी उर्फ संदीप, भूषण मछुआ, शिव मुंडा उर्फ शिबू मुंडा और मंगल मुंडा शामिल है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि तमाड़ थाना क्षेत्र के तीन मोटरसाइकिल चोर कुचाई बाजार में मोटरसाइकिल चोरी करने आने वाले हैं। उन्होंने बताया कि ऐसी सूचना थी कि इन लोगों द्वारा पहले भी इस क्षेत्र में विभिन्न हाट एवं बाजारों से मोटरसाइकिल की चोरी की गई है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई को लेकर उन्होंने एक विशेष सीट का गठन किया। एसआईटी द्वारा प्राप्त सूचना का सत्यापन करते हुए शंकर माझी उर्फ संदीप और भूषण मछुआ को चोरी के मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया। पूछताछ के क्रम में शंकर माझी एवं भूषण मछुआ द्वारा स्वीकार किया कि उनके द्वारा सरायकेला जिले के अलावा रांची, चाईबासा, खूंटी एवं जमशेदपुर जिला के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के हाट- बाजार एवं मेला से विगत कुछ वर्षों में 100 से अधिक मोटरसाइकिल की चोरी किए हैं। चोरी की गई मोटरसाइकिल को बेचने के लिए शिव मुंडा और मंगल मुंडा को देते हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस शिव मुंडा उर्फ शिबू मुंडा एवं मंगल मुंडा को गिरफ्तार किया। इनके निशानदेही पर उनके घर एवं उनके द्वारा जंगल में छुपा कर रखें चोरी के कुल 30 मोटरसाइकिल को बरामद किया गया। पुलिस लगातार अभियान चलाकर इनके गिरोह द्वारा चोरी की गई 39 और मोटरसाइकिल को बरामद किया गया।

दिलचस्प है कि इससे पूर्व अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी जमशेदपुर में अगस्त 2022 में हुई थी। जहां तत्कालीन ग्रामीण एसपी मुकेश कुमार लुनायत ही थे जो वर्तमान में सरायकेला के एसपी हैं। यह रिकवरी कोवाली में हुई थी। जहां पुलिस ने चोरी के 67 मोटरसाइकिल रिकवर किए थे। इस तरह से देखा जाए तो सरायकेला एसपी ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मजदूर दिवस पर आदित्यपुर रेलवे संस्थान में रक्तदान शिविर

आदित्यपुर:शिव राम दुर्गा मंदिर में अक्षय तृतीया पर जगन्नाथ प्रभु माता सुभद्रा बलभद्र प्रभु माता लक्ष्मी और रथ की विधि विधान से पूजा

RTI एक्टिविस्ट कृतिवास की पेयजल स्वच्छता मंत्रालय से राजनगर हेंसल लैंपस के पास जलापूर्ति ठप की शिकायत

सरायकेला में ACB की बड़ी कार्रवाई: डीसी की बैठक के बीच रिश्वत लेने निकला, रंगे हाथ धरा गया भू-अर्जन विभाग का बड़ा बाबू, दलाल भी गिरफ्तार

सरायकेला: JLKM के कोल्हान अध्यक्ष सहित 7 गिरफ्तार, मारपीट और रंगदारी मांगने का आरोप

सीएम हेमंत पहुंचे जिलिंगगोड़ा, वीर सोरेन को दी श्रद्धांजलि,पूर्व मुख्यमंत्री चंपई से भी मिले