---Advertisement---

धनबाद: गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन,कई ठिकानों पर पुलिस की रेड जारी

On: November 4, 2025 9:50 AM
---Advertisement---

धनबाद: कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है और कई टीमों के साथ उसके कई ठिकानों पर मंगलवार की सुबह से पुलिस की रेड जारी है।वासेपुर के रहमतगंज, पंडरपाला और आसपास के इलाकों में पुलिस की कई टीमें एक साथ छापेमारी कर रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

बता दें कि कई गंभीर मामलों में वांछित प्रिंस खान विदेश से अपना गिरोह संचालित कर रहा है उसके नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस ने बड़ा एक्शन ले लिया है।

बताया जा रहा है कि यह अभियान प्रिंस खान गिरोह के सक्रिय गुर्गों और सहयोगियों की तलाश में चलाया जा रहा है। छापेमारी के दौरान सिटी SP रित्विक श्रीवास्तव, DSP (लॉ एंड ऑर्डर) नौशाद आलम, CCR DSP और कई थानों की पुलिस मौजूद है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें