---Advertisement---

दुमका:बड़जोल के ग्राम प्रधान के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा,अंचलाधिकारी से पद से हटाने की मांग

On: April 3, 2026 1:12 PM
---Advertisement---

ग्राम प्रधान जाति प्रमाणपत्र निवास प्रमाण पत्र घर जमाई कागजात अन्य कागजातों के बनाने के नाम पर करते हैं मोटी रकम की मांग!

दुमका:बड़जोल के ग्राम प्रधान अर्जुन मरांडी , पिता बडका मरांडी, ग्राम बड़जाेल, प्रखण्ड रानीश्वर , जिला दुमका का है रैयत का आरोप है कि काफी भ्रष्टाचार पूर्ण एवं अभद्र व्यवहार करते हैं। ग्राम प्रधान मांझी संगठन के रानीश्वर प्रखण्ड अध्यक्ष सह बड़जोल के ग्राम प्रधान अर्जुन मरांडी जाति प्रमाण पत्र, निवासी प्रमाण पत्र, घरजमाई का कागजात बनाने या अन्य किसी प्रकार के कागजात पर हस्ताक्षर करने के नाम पर गांव के गरीब रैयतों से मोटी रकम की मांग करते हैं एवं रुपया नहीं देने पर वह जाति प्रमाण पत्र, निवासी प्रमाण पत्र, घरजमाई या अन्य कागजात पर हस्ताक्षर नहीं करता है।

बड़जोल गांव के ही विद्यार्थी संजीत टुडू,पिता प्रकाश टुडू,तथा राहुल मरांडी पिता रोविनाथ मरांडी जाति निवासी प्रमाण पत्र बनाने के लिए फॉर्म में अनुसंशा के लिए मोटी रकम मांग किया था । इसी प्रकार प्रकाश टुडू, पिता पलटन टुडू, ग्राम धनभाषा , थाना रानीश्वर, जिला दुमका की शादी पुतुल मरांडी , पिता परेश मरांडी ग्राम बड़जाेल,थाना रानीश्वर, जिला दुमका से हुई है तथा वर्तमान में प्रकाश टुडू ग्राम बड़जाेल में रह रहे हैं इनसे 20,000/- रुपए घरजमाई कागजात बनाने के नाम पर ठग लिया है। अर्जुन मरांडी आम रैयतों के साथ हमेशा दबंगई एवं रोब से पेश आते हैं तथा आम ग्रामीणों से जानवरों की तरह बर्ताव करते हैं। उनके द्वारा गांव में परंपरागत पूजा पाठ तथा परंपरागत रीति रिवाज का कभी भी पालन नहीं किया जाता है ।अपना भैया शिशिर मरांडी जो सरकारी राशन दुकान ( डीलर ) चलते हैं उसे गांव का जोग मांझी बना कर रखा है । विगत वर्ष ग्राम के रैयत बाबूलाल मरांडी की निधन हुई उसके परिवार वालों ने उसे दफनाने के लिए नदी किनारे परंपरागत शमशान में ले गए थे जहां से अर्थी सहित उनके परिजनों को अर्जुन मरांडी द्वारा दफनाने नहीं दिया गया एवं वहां से भगा दिया गया। संताली परंपरा के अनुसार शादी के समय मांझी थान में चोडोर करने नहीं देते है ।

इस प्रकार ग्राम प्रधान अर्जुन मरांडी द्वारा ग्राम के विकास कार्यों में भी बाधा उत्पन्न किया जाता है । ग्रामीणों का एक ही मांग है अर्जुन मरांडी को ग्राम प्रधान पद से हटा दिया जाए। मौके पर अल्फ्रेट हेंब्रम, जमादार मराठी, प्रकाश टुडू, सुकूनाथ मरांडी , सभी ग्रामीणों आदि शामिल हैं

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now