

जम्मू कश्मीर: जम्मू कश्मीर के रियासी में श्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकियों की कायरना हमले में नौ श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और 33 श्रद्धालु घायल हो गए थे। आतंकियों ने बस पर फायरिंग की थी। बस के ड्राइवर के सिर में गोली मार दी थी और श्रद्धालुओं पर ताबड़तोड़ फायरिंग भी की थी। ड्राइवर के सिर में गोली लगने से बस अनियंत्रित हो गई थी और 200 फीट नीचे खाई में गिर गई थी। इस घटना में 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। घटना उस दिन हुई थी जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 3.0 कार्यकाल की शपथ ले रहे थे।
इधर बताया जा रहा है कि मृतक श्रद्धालुओं में राजस्थान जयपुर के चार लोग थे इसके खिलाफ जोरदार प्रदर्शन हो रहा है। लोग पाकिस्तान से बदला लेने की मांग कर रहे हैं।लोग थाने का घेराव करने जा रहे हैं।
संबंधित समाचार
Akash Lohra
October 25, 2026





