राष्ट्रिय

भारतीय डाक विभाग ने 10वीं पास युवाओं के लिए निकाली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

ख़बर को शेयर करें

India Post Recruitment 2024: भारतीय डाक विभाग में 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका है। भारतीय डाक विभाग ने 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए स्टाफ कार ड्राइवर के खाली पदों पर नौकरी निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने की अंतिम तिथि 23 जुलाई 2024 है। पदों की विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। इन पदों पर चुने गए योग्य उम्मीदवारों को सैलरी के रूप में 19,900 से 63,200 रुपये दिए जाएंगे।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा मोटर मैकेनिज्म का काम आना चाहिए। साथ ही कार चलाने का 3 साल का अनुभव होना चाहिए। वहीं सिविल वालंटियर के रूप में भी 3 साल का अनुभव होना चाहिए।

आयु सीमा

उम्मीदवार की अधिकतम उम्र सीमा 56 साल तय की गई है।

ऐसे करें अप्लाई

• आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाएं।
• वहां होम पेज पर मौजूद India Post Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
• वहां मांगी जाने वाली तमाम जानकारी को मुहैया करायें। डॉक्यूमेंट्स की स्कैन्ड कॉपी को अपलोड करें।
• इसके बाद आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

• आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपना एप्लिकेशन फॉर्म अपने पास रख लें।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।