---Advertisement---

राजस्थान की सियासत में बड़ी हलचल, बाबा बालकनाथ बुलाए गए दिल्ली

On: December 4, 2023 3:50 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

नई दिल्ली:- राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के बाद पार्टी के हौसले बुलंद है। पार्टी ने इस चुनाव में बिना किसी को सीएम पद का चेहरा बनाए सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ा था। बिना किसी सीएम फेस के भी भाजपा कांग्रेस पर भारी पड़ गई और चुनाव में शानदार जीत दर्ज की। हालांकि, जीत के बाद अब राज्य के सीएम को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। इस बीच भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने राजस्थान के चर्चित नेता बाबा बालकनाथ को दिल्ली बुलाया है।

फोटो – तिजारा विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार के दौरान योगी आदित्यनाथ और बाबा बालकनाथ

महंत बालकनाथ नाथ सम्प्रदाय के आठवें मुख्य महन्त हैं और राजस्थान की अलवर सीट से लोकसभा सांसद भी हैं। बाबा बालकनाथ यादव जाती से आते हैं। भाजपा ने उन्हें तिजारा विधानसभा सीट से टिकट दिया था, जहां उन्होंने शानदार जीत दर्ज की है। राजस्थान चुनाव के टिकट बंटवारे के समय से ही सीएम पद के लिए बाबा बालकनाथ का नाम बार-बार सामने आते रहता है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now