

पलामू: विधानसभा चुनाव के पूर्व पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बहुत बड़ी सफलता मिलने की खबर आ रही है। नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के खिलाफ पलामू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नक्सलियों के हथियार का बड़ा खेप बरामद किया है. जिसमें एके 47, एसएलआर, इंसास समेत कई हथियारों के कारतूस भी हैं।
मिली सूचना के अनुसार करीब 1000 कारतूस हैं, जो बर्तन में छिपाए गए थे. हालांकि पुलिस के अधिकारी फिलहाल इसका खुलासा नहीं कर रहे हैं, पुलिस की टीम इलाके में बड़ा सर्च अभियान चला रही है और भी अधिक हथियारों को मिलने की आशंका है. सूत्रों के अनुसार मौके से करीब 1000 गोली और एक थ्री नॉट थ्री का रायफल बरामद किया गया है. झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले नक्सलियों के खिलाफ इस अभियान को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है.
संबंधित समाचार
Akash Lohra
October 18, 2026
Akash Lohra
October 18, 2026




