---Advertisement---

झाड़ग्राम: चुनाव के पहले पुलिस को बड़ी सफलता,एक क्विंटल गांजा बरामद,गिरोह के भंडाफोड़ में जुटी पुलिस

On: March 12, 2026 3:32 PM
---Advertisement---

झाड़ग्राम: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान पुलिस को बहुत बड़ी सफलता मिलने की खबर आ रही है। 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाका चेकिंग के दौरान एक लोरी से 1 क्विंटल गांजा बरामद किया गया। मामले में लोरी के चालक और खलासी को गिरफ्तार किया गया है। तस्करी गिरोह के भंडाफोड़ में पुलिस लग गई है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार रात करीब 10 बजे झाड़ग्राम थाना के आईसी कौशिक साउ को गुप्त सूचना मिली थी कि एक लोरी में भारी मात्रा में गांजा तस्करी कर ले जाया जा रहा है।सूचना के आधार पर फांसितला इलाके में नाका चेकिंग शुरू की गई। इसी दौरान मुंबई से कोलकाता की ओर जा रही एक संदिग्ध लोरी को रोककर सब-इंस्पेक्टर उमाशंकर पोईडा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तलाशी ली।तलाशी के दौरान लोरी के अंदर छिपाकर रखे गए कई पैकेटों से करीब 100 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। सूचना मिलने पर आईसी कौशिक साउ भी मौके पर पहुंचे और उनके नेतृत्व में आगे की जांच की गई। उस समय प्रशासन की ओर से झाड़ग्राम के संयुक्त बीडीओ भी मौके पर मौजूद थे। इस मामले में पुलिस ने लोरी चालक निताई बर्मन (निवासी-इटाहर, उत्तर दिनाजपुर) और खलासी राजा दास (निवासी-संदेशखाली, उत्तर 24 परगना) को गिरफ्तार कर लिया है। लोरी को भी जब्त कर लिया गया है।झाड़ग्राम जिला पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सैयद मोहम्मद मामदुल्ला हसन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। बरामद गांजा कहां से लाया जा रहा था और कहां भेजा जाना था, इसकी जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर इस तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।बुधवार को दोनों आरोपियों को झाड़ग्राम अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया। पुलिस के अनुसार पिछले कुछ महीनों में भी 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोरियों के जरिए गांजा तस्करी की कई कोशिशों को नाकाम किया गया है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मंत्री इरफान जी चले थे रामनवमी में डीजे पर रोक लगवाने उनके ही समुदाय के लोग दे रहे हैं डोज! देखें सोशल मीडिया

पलामू गैस सिलेंडर ब्लास्ट: गैस एजेंसी के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू, टीओपी-3 के प्रभारी और टाइगर मोबाइल टीम निलंबित

रांची: मौसी पर नाबालिग को काम दिलाने के बहाने बेचने का आरोप, लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटा; पुलिस को सौंपा

स्वास्थ्य मंत्री इरफान रामनवमी में डीजे पर रोक लगाने में परेशान,गिरिडीह सदर अस्पताल में मोबाइल फ्लैश लाइट में इलाज

जमशेदपुर: बिस्टुपुर बाजार स्थित भारत साइकिल स्टोर में लगी आग, मची अफरातफरी

मानगो:सभी सोलर लाइटें बंद, उद्घाटन के बाद तुरंत बैटरी चुरा लेती है कार्य एजेंसी: विकास सिंह